फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कॉमर्शियल भवनों पर लगी सील तोड़ रहे भवन मालिक, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अवैध रूप से बनाई जा रही कॉमर्शियल संपत्तियों पर लगातार नगर निगम की ओर से सील की कार्रवाई चल रही है। मगर भवन के मालिक बिना किसी डर के इस सील को हटा रहे हैं। यहां तक कि अवैध भवन पर फिर से काम शुरू करा रहे हैं। ऐसे मामले जब नगर निगम के सामने आने लगे तो अब ऐसे मामलों में नगर निगम सख्त हो गया है।
विज्ञापन

यही कारण है कि बीते तीन से चार दिनों से तीन एफआईआर भवन मालिकों पर कराई जा चुकी है। ऐसे में अब नगर निगम की भवन सील करने की कार्रवाई आगे भी देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को भी ऐसे दो मामले प्रकाश में आए। इसमें थाना बलदेव नगर में भवन मालिक के खिलाफ भवन की सील हटाने पर केस दर्ज किया गया। इन मामलों में पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला
दशमेश नगर में भवन से हटाई सील
नगर निगम की ओर से सील किए निमार्ण स्थल से निगम की सील हटाने के चलते पुलिस ने नगर निगम कार्यकारी अभियंता की शिकायत के आधार पर दशमेश नगर के रहने वाले देवेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ऐसे में पुलिस अब ऐसे मामलों में सख्त दिखाई दे रही है। इससे दो दिन पहले भी एक ओर ऐसा मामला प्रकाश में आया था, जिसमें कार्यकारी अधिकारी की ओर से सील संपत्ति को खोलने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि नगर निगम द्वारा बीते नौ सितंबर 2023 को दशमेश नगर में आरोपी द्वारा किए गए एक अवैध निर्माण को सील किया गया था। इसी दौरान निगम को शिकायत मिली कि आरोपी ने निगम की सील को हटाकर जगह का इस्तेमाल शुरु कर दिया है। निगम की टीम ने 21 दिसंबर 2023 को जाकर देखा कि सील हटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

दूसरा मामला
निगम ने किया सील, बाद में हटाई
चार सितंबर को नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए जड़ौत रोड पर राजकुमार की कॉमर्शियल प्रॉपर्टी को सील किया था। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने 21 दिसंबर को जांच की तो पाया कि भवन से सील हटी है। इसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए थाना बलदेव नगर में नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ने भवन मालिक राजकुमार पर मामला दर्ज कराया ।
तीसरा मामला
दो दिन पहले यह आया था मामला
नगर निगम के एक्सईएन महिंद्र सिंह ने शिकायत देते हुए पुलिस को बताया था कि सिंघावाला गांव के वार्ड नंबर-18 निवासी हरपाल सिंह की अवैध कामर्शियल जगह पर कार्रवाई की गई थी और अनुमति के दस्तावेज न दिखा पाने पर सील कर दिया था। बिना किसी को सूचित करे हरपाल सिंह ने 21 दिसंबर को निगम द्वारा लगाई गई सीट को हटा दिया था। निगम टीम के निरीक्षण में पाया गया कि हरपाल सिंह की अवैध जगह से सील हटी हुई थी और निर्माण कार्य चल रहा था। इस संबंध में पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व निगम की बिना अनुमति के सील के साथ छेड़छाड़ करने व निर्माण कार्य शुरू करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।

अंबाला सिटी जिला उपायुक्त कार्यालय में सरकार विरोधि नारेबाजी करते पटवार एसोसिएशन के कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें