अंबाला सिटी। पंचायत भवन में दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का आयोजन हुआ। मंगलवार को कार्यक्रम का आखिरी दिन रहा। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा नेता रितेश गोयल ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके उपरांत सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस मौके पर समूह लोक नृत्य में कुल 7 टीमों ने प्रतिभागिता की। जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबाला छावनी की टीम प्रथम रही। राजकीय आईटीआई अंबाला सिटी टीम द्वितीय और राजकीय आईटीआई महिला अंबाला शहर तृतीय स्थान पर रही। समापन समारोह में एसडीएम दर्शन कुमार पहुंचे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर के प्राचार्य दिनेश सिंह राणा एवं उप प्राचार्य वनिता एवं अन्य स्टाफ ने एसडीएम का स्वागत किया। सभी विजेताओं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य दिनेश सिंह राणा ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागियों की इनाम राशि डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन बैंक खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
शहर के पंचायत भवन में जिला युवा महोत्सव में प्रस्तुति देती हुई प्रतिभागी। संवाद