फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अटल कैंसर केयर केंद्र की टीम प्रदेशभर के डे केयर केंद्रों का करेगी निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंगलवार को शुरू होगा कैथल सहित जिलों के डे केयर केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन


- डे केयर अधूरे मिलने पर जल्द करवाई जाएगी व्यवस्था, मुख्यालय भेजी जाएगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। प्रदेश के कैंसर मरीजों को उनके घर के नजदीक ही इलाज और कीमोथेरेपी जैसी सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है। अंबाला स्थित अटल कैंसर केयर केंद्र की विशेष टीमें अब प्रदेशभर के जिला अस्पतालों में बनाए जा रहे डे-केयर केंद्रों का धरातल पर निरीक्षण करेंगी। इसकी शुरुआत मंगलवार से होगी। पहले टीम कैथल के डे केयर का जायजा लेगी। धीरे-धीरे सभी डे केयर केंद्रों में जाएगी। उसके बाद अपनी एक रिपोर्ट तैयार मौजूदा स्थिति को मुख्यालय को अवगत करवाएगी।
नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर यानी (एनएचएसआरसी) की तरफ से प्रदेश के सभी 22 जिलों में कैंसर डे-केयर केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा था, ताकि मरीजों को पीजीआई रोहतक या अंबाला के चक्कर न काटने पड़ें। लेकिन अभी तक केवल 5 जिलों में ही ये केंद्र पूरी तरह संचालित हो पाए हैं। बाकी जिलों में काम की धीमी रफ्तार देखने को मिल रही है। डे केयर केंद्रों के निरीक्षण की जिम्मेदारी अटल कैंसर केयर केंद्र के कार्यवाहक निदेशक डॉ. यशपाल वर्मा व उनके एक अन्य डॉक्टर को दी गई है।
विज्ञापन

छह बेड का होगा डे केयर केंद्र
सभी जिलों में बनने वाले यह डे केयर केंद्र छह बेड का है। इस डे केयर सेंटर में कैंसर के मरीजों को सभी तरह का उपचार दिया जाएगा। कीमोथेरेपी से लेकर अन्य दवाइयां आदि। केवल बड़े ऑपरेशन के लिए उन्हें चंडीगढ़ या अंबाला अटल कैंसर केयर केंद्र की जरूरत पड़ेगी। कैंसर मरीजों के भटकने की परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस प्रोजेक्ट में अंबाला के अटल कैंसर केयर केंद्र की अहम भूमिका है।
विज्ञापन


डे केयर केंद्रों के निरीक्षण की जिम्मेदारी भी उन्हें मिली है। मंगलवार को कैथल अस्पताल का निरीक्षण होगा। उसके बाद अलग-अलग डे केद्रों में जाकर मौजूदा स्थिति देखी जाएगी व जल्द से जल्द सभी जिलों में डे केयर केंद्रों की सुविधा शुरू करवाई जाएगी।
- डॉ. यशपाल वर्मा, कार्यवाहक निदेशक अटल कैंसर केयर केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें