फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हादसे में सहमी अध्यापिकाएं, बोलीं भगवान ने बचा लिया

Thu, 20 Feb 2025 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। साहा कड़ासन मार्ग पर महमूदपुर गांव के पास डंपर और तेजस स्कूल की वैन की टक्कर में नौ लोग घायल हो गए। जिसमें सात अध्यापिकाएं, एक बच्चा और एक चालक घायलों में शामिल रहे। घायल जब छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचे तो काफी सहमे दिखाई दिए। अध्यापिकाएं कह रहीं थी कि आज तो भगवान ने ही बचा लिया, वरना टक्कर इतनी जोरदार थी कि बचना मुश्किल था। हादसा इतना भयावह था कि वैन में बैठे लोगों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी वैन में से अध्यापिकाओं सहित अन्य का बमुश्किल बाहर निकाला।
सोचने का नहीं मिला मौका
हादसा अचानक हुआ। किसी को कुछ भी सोचने का मौका नहीं मिला। धीमी गति से चल रही वैन डंपर की टक्कर से हवा में उछल गई और डिवाइडर पार करके पलट गई। यह भगवान की कृपा है कि जान बच गई, अन्यथा कुछ भी हो सकता था।
विज्ञापन

भावना, अध्यापिका।
तेजगति से आ रहा था डंपर
स्कूल से लगभग तीन बजे निकले थे। जैसे ही महमूदपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से एक तेजगति डंपर आया। वैन के चालक ने बचने के लिए गति धीमी भी कर दी। बावजूद इसके डंपर ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी। यह एक करिश्मा है कि भगवान ने सभी को बचा लिया।
रंजना, अध्यापिका।
चीखपुकार मच गई
रोजाना की तरह वैन से घर जा रहे थे। लेकिन अचानक सड़क पर पीछे से आए डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। हाथ पर चोट लगी हैं। चीखपुकार भी मच गई थी।
भावांश, छात्र।
अचानक से आ गया था डंपर
स्कूल प्रशासन की तरफ से वैन की गति काफी कम की गई है जोकि 30 या 40 किमी की रफ्तार से ही चलती है। बुधवार को सही समय पर स्टाफ को लेकर निकला था। लेकिन अचानक डंपर आया और टक्कर मार दी। बाजू सहित सिर पर चोट है।
विज्ञापन

विनय, वैन चालक।
बालबाल बच गए
स्कूल से निकली वैन को डंपर ने टक्कर मार दी थी। वैन में चालक सहित सात अध्यापिकाओं सहित एक बच्चा सवार था जोकि हादसे में बाल-बाल बच गए। यह भगवान की कृपा से हुआ एक चमत्कार है। कुछ चोटें भी लगी हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।
जनेंद्र सैनी, निदेशक तेजस स्कूल, साहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें