फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नए सत्र में 80 हजार नामांकन का लक्ष्य, घर-घर दस्तक देंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
- 2025 में 76 हजार छात्रों का हुआ था दाखिला, चार हजार बच्चे सरकारी से नाम कटा निजी स्कूलों में चले गए थे
विज्ञापन





माई सिटी रिपोर्टर,

अंबाला सिटी। जिले के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। अप्रैल से नामांकन की सिलसिला शुरू हो जाएगा। विभाग का पूरा जोर इस बार सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर है। लक्ष्य है कि कम से कम 80 हजार बच्चों का नामांकन कराया जाए। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
उन्हें ठोस रणनीति तैयार करने के निर्देश भी देंगे। वहीं इस बार मुख्यालय को नामांकन की सही स्थिति का पता लगे इसके लिए एमआईएस में डाटा फीडिंग भी समय पर होगा। लक्ष्य है कि एक-एक बच्चे के दाखिले के बाद उसकी जानकारी पोर्टल पर चढ़ाई जाए। ऐसा करने से बच्चों के नामांकन का सही से मुख्यालय को पता चल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में 762 सरकारी स्कूल संचालित

पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो नामांकन में कमी आई है। साल 2024 में जहां 80 हजार विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया था, वहीं 2025 में यह आंकड़ा घटकर 76 हजार ही रह गया। इस हिसाब से चार हजार बच्चे सरकारी स्कूलों से अपना नाम कटा कर निजी स्कूलों में दाखिला लेने चले गए। अब शिक्षा विभाग की कोशिश है कि नामांकन के इस आंकड़े को आगे बढ़ाया जाए। जिले में 762 सरकारी स्कूल संचालित हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विभाग जोर दे रहा है।

घर-घर चलो अभियान के जरिए जुटाएंगे बच्चे

विभाग ने उन स्कूलों की सूची तैयार की है जहां पिछले सत्र में नामांकन कम रहा था। इन इलाकों में अब शिक्षक केवल स्कूल तक सीमित नहीं रहेंगे। वे घर-घर जाकर अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में मिल रही सुविधाओं (जैसे मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म, एमडीएम और बेहतर शिक्षण) के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही, उन बच्चों के अभिभावकों से मिलकर उनके स्कूल न भेजने के कारणों को भी जाना जाएगा, ताकि उन्हें दूर कर दाखिले के लिए प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन






सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की मेहनत और बढ़ती सुविधाओं के कारण अभिभावकों का रुझान बढ़ा है। जिला शिक्षा अधिकारी जल्द ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे जिसमें नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें