फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उन्नत किस्मों और जैविक तकनीक से बढ़ेगी गन्ने की मिठास

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। गन्ना किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने की दिशा में नारायणगढ़ चीनी मिल लिमिटेड, बनौंदी ने कदम उठाए हैं। मिल प्रशासन ने क्षेत्र के किसानों के लिए नई उन्नतशील किस्मों के बीज और जैविक कीट नियंत्रण की विशेष योजना जारी की है। मिल प्रबंधन के अनुसार, करनाल अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञों की देखरेख में गन्ने की नई किस्में तैयार की गई हैं। इनमें मुख्य रूप से सीओ -15023, सीओ-3102, सीओएलके -14201, और सीओएच -191 जैसी उन्नत किस्में शामिल हैं।
विज्ञापन

इन किस्मों का बीज आगामी सितंबर-अक्तूबर में किसानों को वितरित किया जाएगा। इच्छुक किसान बीज की उपलब्धता के लिए अपने क्षेत्र के गन्ना सुपरवाइजर से संपर्क कर सकते हैं। बेहतर पैदावार के लिए मिल ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके अपनाने की सलाह दी है। बिजाई से पहले ट्राईकोडर्मा से भूमि उपचार और इमिडा क्लोरोपिड व थायोपोनेट मिथाइल के घोल से बीज उपचार को अनिवार्य बताया गया है। फसल के बेहतर विकास के लिए गन्ने की बिजाई चार फीट की दूरी पर करने का सुझाव दिया गया है। फसल को टॉप बोरर जैसे कीटों से बचाने के लिए रासायनिक कीटनाशकों के बजाय सोलर लाइट ट्रैप और फॉर्मलडिहाइड जैसे जैविक उपकरणों के उपयोग पर जोर दिया गया है, जो बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए कीटों को नष्ट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें