फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुबह खिली धूप, फिर छाया कोहरा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव का दौर लगातार जारी है, जिसके चलते घने कोहरे और शीत लहरों के चलते बढ़ी ठंड से जिंदगी थम सी गई है। सोमवार को भी दिन भर मौसम में बदलाव जारी रहा।
विज्ञापन

सुबह कोहरे से राहत रही तो सूर्य देव भी दिखाई दिए लेकिन कुछ ही समय बाद धर्मनगरी गहरे कोहरे के आगोश में आ गई, जिसके चलते दृश्यता महज सात मीटर तक रह गई। सड़कों पर वाहन लाइटें जलाकर रेंगते दिखे। जन जीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया। दोपहर बाद हल्की धूप खिली लेकिन ठंड से कोई राहत नहीं मिल पाई। हालांकि देर शाम तक कोहरे से राहत रही।
ठंड के चलते बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या बेहद कम रही तो बाजारों में भी दोपहर तक सूनापन सा छाया रहा। शाम को फिर ठंड कंपाने लगी तो लोग घरों में दुबक गए। आज से अगले तीन दिन तक धूप खिलने के आसार माने जा रहे हैं जबकि शीत लहरों के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री तो न्यूनतम 10 डिग्री तक दर्ज किया गया। य
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें