फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हड़ताल से शहर में लगे कूड़े के ढेर

Sat, 09 May 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नपा कार्यालय पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद अंबाला सदर के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

लंबे समय से चल रही इस हड़ताल के कारण ट्विनसिटी की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है और शहर में कूड़े के ढेर लग गए हैं। इसके बाद अब प्रशासन ने वैकल्पिक योजना पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

छावनी में जगह-जगह बिखरे कूड़े और उठती दुर्गंध को देखते हुए नगर परिषद ने सख्ती करने का फैसला किया है। परिषद अब हड़ताल के बीच अतिरिक्त कर्मचारियों को उतारने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, सफाई के लिए केंटोनमेंट बोर्ड के सफाई कर्मचारियों का सहयोग लेने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके अलावा, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली टीमों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल घरों से ही नहीं, बल्कि गलियों में बिखरे कचरे को भी एकत्रित करें। दूसरी ओर, कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें