बराड़ा में बारिश से हुए जलभराव के बीच से निकलता हुए व्यक्ति। संवाद
बराड़ा। भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। नगर पालिका की ओर से बारिश से पहले निकासी के दावे किए गए थे, लेकिन फिर भी निकासी न होने के कारण जलभराव हो गया। बस स्टैंड परिसर, अनाज मंडी, मुख्य बाजार रोड, बंसल पैलेस से गांव और कई गलियों में पानी भर गया, वहीं रेलवे स्टेशन और मौजगढ़ के पास बने रेलवे अंडरपास में भी जलभराव हो गया। कई क्षेत्र तो ऐसे हैं,जहां पिछले कई दिनों से जलभराव की समस्या है, लेकिन रविवार को भारी बारिश से पानी का स्तर बढ़ गया। सबसे बुरा हाल वार्ड नंबर 9 के क्षेत्र में रहा। यहां कई फुट पानी जमा होने से लोगों का घरों से निकला दूभर हो गया। सड़क जलमग्न : गांव से गगनपुर-कुलपुर जाने वाली सड़क पानी इतना भर चुका है कि अब घरों में घुस गया है। यहां रहने वाले जगीर सिंह, महावीर, अनिल व अन्य ने बताया कि बारिश के कारण यहां कई दिनों से पानी भरा था, लेकिन रविवार सुबह से हुई बारिश से जलस्तर बढ़ गया। उन्होंने बताया कि जलभराव के कारण लोग घरों से नहीं निकल पा रहे और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। संवाद