अंबाला सिटी। बीते करीब तीन महीनों से अपने रोजगार के लिए जिला प्रशासन से लड़ाई कर रहे रेहड़ी फड़ी संचालक यूनियन का मामला कोर्ट में पहुंच गया है। इस पर मंगलवार को सुनवाई होगी।
रेहड़ी फड़ी संचालक यूनियन का नेतृत्व कर रहे जजपा नेता विवेक ललाना ने कहा कि वह इन लोगों के रोजगार के लिए जगह दिलाकर रहेगेें। इसके लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर रेहड़ी फड़ी संचालक यूनियन के प्रधान रामदास ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी रेहड़ी फड़ी संचालक यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान जहां रेहड़ी फड़ी संचालकों ने जिला प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया।
शहर विधायक असीम गोयल के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाए और कहा कि इस पूरे प्रकरण के पीछे सिटी विधायक ही काम कर रहे हैं। इस वजह से उनको कारोबार करने के लिए जगह नहीं दी जा रही है। पूरा जिला प्रशासन सिटी विधायक के इशारे पर ही काम कर रहा है। कोई भी विभाग हो सभी सरकारी विभागों के उच्चाधिकारी सिटी विधायक के अनुसार ही कार्य कर रहे हैं और यही कारण है कि रेहड़ी फड़ी संचालकों को बेरोजगार कर दिया है।