फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फुटबॉल में पहले दिन झज्जर, रोहतक, फतेहाबाद का दबदबा

विज्ञापन
अंबाला छावनी के वार हीरो स्टेडियम ​में आयोजित फुटबाल मैच में ​​भिड़ते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में चार दिवसीय हरियाणा स्टेट सीनियर पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। पहले दिन कुल चार मुकाबले हुए। पहला मुकाबले में झज्जर ने करनाल को 4- 2 के स्कोर से पराजित किया। जबकि दूसरा मुकाबला काफी रोचक रहा। पहले हॉफ तक तो गुरुग्राम 2-1 के स्कोर से आगे चल रही थी लेकिन दूसरा हॉफ होते ही रोहतक के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कोर को 4-3 कर दिया और मुकाबला जीता। उधर, तीसरे मुकाबले में फतेहाबाद ने फरीदाबाद की टीम को 3-1 से हराकर मैच पर कब्जा किया। चौथा मुकाबला अंबाला व हिसार टीम के बीच था और मैदान भी दर्शकों से भरा हुआ था। सभी की नजर मुकाबले के नतीजे पर था लेकिन दोनों की टीम मैच के आखिर तक एक भी गोल नहीं कर पाई और मैच 0-0 के स्कोर से ड्रा हो गया। पहले दिन की शुरूआत में एडीसी अपराजिता बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल रही और टीमों के खिलाड़ियों के उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन राजेंद्र विज, प्रधान बीएस बिंद्रा और हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव ललित चौधरी ने एडीसी को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। इस मैच में अरुण कांत, इंद्रजीत वालिया, रविंद्र दहिया, अरविंद,संजीव चौधरी, चनदीप सिंह बिंद्रा भी शामिल रहे।
विज्ञापन

आज इन टीमों के बीच होगा मुकाबला

बता दें कि इस चैंपियनशिप में हरियाणा की कुल 8 टीमों ने भाग लिया है। रविवार को सुबह 7 बजे पहला मुकाबला करनाल व फतेहाबाद के बीच सुबह 7 बजे खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला हिसार व रोहतक के बीच होगा। तीसरा अंबाला व गुरुग्राम के बीच खेला जाएगा। जबकि चौथा मुकाबला फरीदाबाद व झज्जर के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें