फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तिलहन उत्पादन में केंद्र के साथ मिलकर काम कर रही राज्य सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तेलबीज पर वीरवार को सपेड़ा गांव जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन- तेल, बीज भारत की एक व्यापक रणनीति है, जिसे अगस्त 2021 में खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए शुरू किया गया और 2024 में इस मिशन के तहत तिलहन को भी शामिल किया गया। इसका लक्ष्य 2023-31 तक आयात पर निर्भरता को काफी हद तक कम करना है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि द्वारा यह भी बताया गया कि हरियाणा सरकार, केंद्र सरकार के इस मिशन में सक्रिय रूप से भाग ले रही है। जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी, बेहतर बीजों जैसे सरसों, सूरजमुखी आदि अंतर-करात खेती और किसान सहायता के माध्यम से तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देना है व किसानों को इस मिशन में अपनी भागीदारी देने के लिए अनुरोध किया व साथ ही साथ अतिरिक्त उपायुक्त के द्वारा एग्री स्टैक योजना का शुभारंभ किया गया जिसके तहत किसान आईडी बनेगी। उस किसान आईडी के माध्यम से किसान कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी किसानों को किसान आईडी बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उपनिदेशक कृषि अंबाला डॉ. जसविन्द्र सैनी के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तेलबीज के साथ-साथ विभाग में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना फसल अवशेष प्रबंधन मेरी फसल मेरा ब्योरा व जलशक्ति अभियान के बारे में किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें