फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों का जज्बा देख दर्शक दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के एसडी कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने कॉलेज में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन कर श्रद्घांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को तीन लाख रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की। समारोह में बीएसएफ की टुकड़ी ने मोटरसाइकिल पर करतब दिखाकर बेहतरीन प्रस्तुति दी। टुकड़ी ने आग के गोले के बीच से बाइक निकालकर सबको चकित कर दिया। हरियाणा पुलिस के घुड़सवार दस्ते ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इससे पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने समारोह में युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों व शुभ्र ज्योत्सना पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों को सम्मानित किया। शहीदों के परिजनों में पिलखनी बराड़ा से प्यार कौर पत्नी स्वर्गीय लांस नायक बहादुर सिंह, महेशनगर कैंट से कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय सूबेदार मेजर जगमाल सिंह, डिफैंस इन्कलेव छावनी से कमलेश रानी पत्नी सूबेदार स्वर्गीय रणबीर सिंह (सेना मेडल), गांव गरनाला से जसप्रीत कौर पत्नी स्वर्गीय गुरसेवक सिंह और गांव हरयोली से अंजली पत्नी स्वर्गीय रणवीर सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा शहीदों के परिजनों को घर पर जाकर अधिकारियों ने सम्मानित किया। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानपूर्वक सम्मानित किया। इनमें बीसी बाजार छावनी से राजरानी, गांव शाहपुर से सुरजीत कौर, छावनी से पार्वती देवी, गांव दलीपगढ़ से इकबाल सिंह व निकलसन रोड छावनी से आनंद मोहन शुक्ला शामिल हैं। समारोह में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएस एन प्रसाद, पुलिस महानिदेशक प्रशांत अग्रवाल, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, मंडलायुक्त रेणू एस फुलिया, उपायुक्त विक्रम सिंह, आईजी राजेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा, आईपीएस अभिषेक जोरवाल, एसपी सीआईडी भूपिंद्र सांगवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें