फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के बाहर सामान में लगी आग, लाखों का कबाड़ जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के टांगरी बांध स्थित सन्नी कबाड़ी की दुकान के बाहर पड़े कबाड़ में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सुबह जब मालिक ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

एक व्यक्ति साइकिल पर आया और कबाड़ में आग लगाकर फरार हो गया। रविवार सुबह जब आग लगाने वाला व्यक्ति दोबारा साइकिल से गुजरा तो लोगों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। सूचना इलाका पुलिस को दी और उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति को चोटें लगने पर उसे छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। महेशनगर थाना पुलिस प्रभारी सुभाष का कहना है कि व्यक्ति फिलहाल छावनी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर वह व्यस्त हैं। बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें