फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुरुद्वारा साहिब में गूंजे गुरबाणी के बोल, संगतों ने किया नाम सिमरण

Fri, 11 Sep 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के पंजाबी गुरुद्वारा में कीर्तन सुनती संगत। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में 31वें पांच दिवसीय महान समागम का आयोजन किया जा रहा है। समागम के पहले दिन शाम 7 बजे से 8:30 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के हजूरी रागी भाई निर्मल सिंह ने शब्द गुरबाणी गायन कर संगतों को निहाल किया।
इसके बाद 8:30 से 9:30 बजे तक कुरुक्षेत्र पातशाही छठी से आए भाई सूबे सिंह ने वैराग्यमय कीर्तन प्रवाह से उपस्थित संगतों को गुरु चरणों से जोड़ा। संगतों ने समागम में गुरु का नाम सिमरण किया। 8 सितंबर से शुरू हुआ यह समागम 12 सितंबर तक चलेगा। इसमें रोजाना शाम 7 से 10 बजे तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन



रागी सिंहों व सेवादारों को दिया सिरोपा
कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों ने समागम में पहुंचे रागी सिंहों को गुरु की बख्शीश सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही जिन श्रद्धालुओं ने गुरु के लंगर की सेवा में अपना योगदान दिया, उन्हें भी सिरोपे देकर सम्मानित किया गया। समागम के उपरांत संगतों में अटूट लंगर बांटा गया।
विज्ञापन

-
कल होगा मुख्य आयोजन
प्रबंधकों ने बताया कि सुबह श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ हो चुका है। इसकी सेवा राम जोहर द्वारा ली गई है। अखंड पाठ साहिब के भोग 12 सितंबर को सुबह 8 बजे डाले जाएंगे। तत्पश्चात धार्मिक समागम का आयोजन होगा। इस मौके पर बीएस बिंद्रा, कुलजीत सिंह बेदी, सर्बजीत सिंह जोहर, सुखपाल सिंह, हरसिमरन सिंह, गुरजीत सिंह माटा, हरजीत सिंह रता आदि संगत उपस्थित रही।

अंबाला छावनी के पंजाबी गुरुद्वारा में कीर्तन सुनती संगत। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें