फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता में संसार के सभी प्रश्नों का हल : नरोत्तम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बब्याल में अंबाला 2 खंड स्तरीय गीता जयंती प्रतियोगिता का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या बलविन्द्र कुमारी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरसी अम्बाला कैंट नरोत्तम शर्मा पधारे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गीता में संसार के सभी प्रश्नों का बड़ी सरलता से उत्तर दिया गया है जो मनुष्य किसी समस्या से ग्रसित है वह यदि गीता को पढ़े तो आसानी से उस समस्या को दूर कर सकता है। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया 6 से 8 वर्ग में निबंध लेखन प्रतियोगिता में दिशा रा. मा. वि. सुभाष नगर प्रथम, परी बी पी सी जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय, लक्ष्य रा.व.मा. वि. सपेहड़ा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

निबंध लेखन 9 से 12 वर्ग में रूपाली राजकीय वरिष्ठ मा. विद्यालय बब्याल ने प्रथम, सलोनी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सपेहडा ने द्वितीय, मेघा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगिया मंडी ने तृतीय,भाषण प्रतियोगिता 6से8 वर्ग में जैसमीन रा.मा. विद्यालय खतौली ने प्रथम,अकविन्दर रा. मा. वि.जंडली ने द्वितीय, कृतिका रा. व. मा. वि. सपेहडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में प्रियंका शर्मा रा. व. मा. वि. सपेहडा ने प्रथम,नेहा रा. व. मा. वि. सुल्तानपुर ने द्वितीय इशिका जैन कन्या व. मा. वि. ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में हरमन जी एम एस खतौली ने प्रथम,राजा कुमार जी एम एस एस एस रामपुर सरसेहडी ने द्वितीय, आंशी रा. उच्च विद्यालय टुंडला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में नन्दिनी शर्मा जी एम एस एस एस रा.व.मा.वि.रामपुर सरसेहडी ने प्रथम,सिमरन कौर रा. व. मा. वि. सपेहडा ने द्वितीय, शीला पी. एम. श्री रा. व. मा. वि. राम बाग रोड ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।श्लोकोच्चारण में कनिष्ठ वर्ग में कनिका वर्मा रा. मा. वि. सिंहावाला ने प्रथम,खुशी रा.व.मा.विद्यालय रंगिया मंडी ने द्वितीय, हेमा रा.व.मा.वि पंजोखरा साहिब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

श्लोकोच्चारण वरिष्ठ वर्ग में शिल्पा रा. व. मा. वि. बी सी बाजार ने प्रथम, हिमांशी शर्मा रा.व.मा.वि.सपेहड़ा ने द्वितीय, अमन रा. उच्च विद्यालय टुंडला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।गीता प्रश्नोत्तरी कनिष्ठ वर्ग में रा.व.मा.वि. सपेहडा की आरजू, जिताशा, वंशिका ने प्रथम, रा. व. मा. वि. बब्याल के विनय, चिराग और करण ने द्वितीय, रा.व.मा.वि सुल्तानपुर के अभिनन्दन, प्रियांशु और चिराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

गीता प्रश्नोत्तरी में वरिष्ठ वर्ग में रा.व.मा.वि.सपेहड़ा के अक्षय, हरलीन, तृप्ति ने प्रथम,रा.व.मा. विद्यालय पंजोखरा साहिब के तानया, अंजू, इशमित ने द्वितीय ,रा.क.व.मा.वि बब्याल के गायत्री, ललिता, मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संवाद प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में रा. व. मा. वि. पंजोखरा साहिब के प्रणीत कौर और नन्दिनी ने प्रथम,रा.व.मा.वि खुड्डा कला के हिमांशु और प्रवीण ने द्वितीय, वरिष्ठ वर्ग में रा. व. मा. वि. पंजोखरा साहिब के मनजोत कौर और संजना ने प्रथम,रा. व. मा. वि खुड्डा कला की काजल और पूजा ने द्वितीय, पी. एम. श्री रा. व. मा. वि. राम बाग रोड आशीष और राजकुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मंच संचालन पीजीटी संस्कृत श्रीदत्त शास्त्री ने किया। प्रधानाचार्या ने अंत में आए हुए सभी साथियों का धन्यवाद किया और विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें