अंबाला। कैंट के राजकीय मीडिल स्कूल में पुलिस की सिटी टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। स्कूली बच्चों को टीम ने अच्छे व बुरे स्पर्श का अंतर बताने के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। बच्चों को प्रेरित किया गया कि यदि उन्हें कोई भी व्यवहार असहज लगे तो वह बिना डरे तुरंत अपने माता-पिता या शिक्षकों को सूचित करें। छात्राओं को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए प्रैक्टिकल डेमो के जरिए आत्मरक्षा की विशेष तकनीके भी सिखाई गईं ताकि वह किसी भी विषम परिस्थिति का बहादुरी से सामना कर सकें। टीम ने मौके पर ही मौजूद स्टाफ के मोबाइल में एप डाउनलोड करवाकर उसके फीचर्स और उपयोग के तरीके समझाए। इस एप के जरिए महिलाएं अपनी यात्रा के दौरान पुलिस की निगरानी में रह सकती हैं।