फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लदाना गांव में मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार

Tue, 02 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के लदाना गांव में मकान की गिरी छत। स्त्रोत - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। लदाना गांव में एक मकान की छत गिर गई। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य मकान में नीचे ही बैठे थे। आसपास के लोगाें ने परिवार को बाहर निकाला। हादसे में घायल बुजुर्ग महिला को डाक्टर के पास ले जाया गया। महिला को हल्की चोटें आई हैं। चमनलाल ने बताया कि उनके मकान की हालत जर्जर है। लगातार हो रही बारिश के बाद सोमवार दोपहर को वह छत पर तिरपाल बिछाने के लिए चढ़े थे। मकान में नीचे उनकी माता लाभ कौर और भांजा शिव कुमार बैठे थे। इस दौरान अचानक कमरे की कच्ची छत गिर गई और वह भी ऊपर से नीचे गिर गए। जिससे उनको भी चोट आई है। वहीं, मकान गिरने की सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और परिवार का हाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें