फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑनलाइन काम करने के नाम पर 6 लाख 87 हजार ठगे

Tue, 02 Sep 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। टेलीग्राम पर ऑनलाइन कपड़े का काम करने के नाम पर एक कर्मचारी से 6 लाख 87 हजार 891 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। साइबर थाना पुलिस को दी तहरीर में काजीवाड़ा निवासी अतुल छिब्बर ने बताया कि वह एक कंपनी की वर्कशॉप में अंबाला सिटी में कार्यरत है। 29 जुलाई को टेलीग्राम पर अदिति श्रीनिवास नाम की एक औरत का घर बैठकर ऑनलाइन काम करने के लिए मैसेज आया था। बताया कि उनका ऑनलाइन कपड़ों का काम है।
विज्ञापन

मैसेज में कहा गया था कि आपको कमीशन के तौर पर पैसे मिलेंगे। पहले टेलीग्राम पर अकाउंट खोल 20 ऑर्डर पूरे करने पर 1097 रुपये मिले। 31 जुलाई को उसने 10 हजार रुपये जमा करवा लिए। इस तरह से झांसे में लेते हुए 17 अगस्त तक साइबर ठग ने 6 लाख 87 हजार 891 रुपये की धोखाधड़ी की। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें