फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टांगरी नदी के पानी से मार्ग जलमग्न

विज्ञापन
सेक्टर 34 में जलमग्न हुआ लिंक रोड और पानी से सांप को बचाने की को​शिश करते बच्चे।
विज्ञापन
अंबाला। पहाड़ों में भारी बारिश के बाद टांगरी नदी में जलस्तर के चलते घसीटपुर और सेक्टर 34 को जोड़ने वाला लिंक रोड पूरी तरह से जलमग्न हो गया।
विज्ञापन

रेलवे के अंडर पास से लगातार आ रहे पानी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उनकी आवाजाही बंद हो गई । गांव घसीटपुर में करीब 20 घरों में पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घसीटपुर के राजकीय प्राथमिक स्कूल में पानी भरा हाेने के कारण स्कूल बंद रहा।
इसके अलावा गांव घसीटपुर और सेक्टर 34 के 200 के करीब छात्र स्कूल जाने से वंचित रहे। कालोनी में सड़कों पर पानी भरा होने के कारण अधिकतर पुरुष और महिलाएं अपने काम पर नहीं जा सके।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को टांगरी नदी में जलस्तर बढ़ गया। जिसके कारण टांगरी नदी में साथ लगती कालोनियों में भी पानी भरने लगा और लोग पानी से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे। वहीं शाम होते होते घसीटपुर के पास बने करीब 20 फीट गहरे रेलवे अंडर पास में पानी भरने लगा और यह पानी गांव घसीटपुर और सेक्टर 34 में घुसने लगा। इस कारण गांव घसीटपुर में रात में ही लोगों के घरों में पानी घुस गया।
इसके अलावा सेक्टर 34 में सड़कों पर दो फीट तक पानी जमा हो गया। लोगों ने डर के साए में रात गुजारी।
राजकीय प्राथमिक स्कूल में पानी भरने के कारण बंद रहा
गांव घसीटपुर के राजकीय प्राथमिक स्कूल में पानी भरा होने के कारण मंगलवार को स्कूल बंद रहा। जिसके कारण कोई भी छात्र और शिक्षक स्कूल नहीं आए। इसके सेक्टर 34 में पानी भरा होने के कारण अभिभावकों ने अपने बच्चों को नन्हेडा के मिडिल स्कूल और रंगिया मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नहीं भेजा। इस कारण 200 के करीब छात्र तीन स्कूलों में नहीं जा सके।
रामबेटी ने बताया कि सोमवार की शाम छह बजे से कालोनी में पानी आना शुरू हो गया और पानी का जलस्तर बढ़ने लगा। कॉलोनी के लोगों ने रात दो बजे जागकर काटी।
पूनम ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं जोकि घसीटपुर के स्कूल मं पढ़ते हैं। स्कूल में पानी भरा होने के कारण बच्चों की आज छुट्टी हो गई थी।
सुनीता ने बताया कि घसीटपुर के पास रेलवे का अंडर ब्रिज है। इस अंडर ब्रिज के कारण ही कालोनी में पानी भरा है। यह अंडर ब्रिज करीब 20 फीट तक गहरा है और इसमें हमेशा ही पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

कमलेश ने बताया कि वह कालोनी में महिला और पुरुष लेबर का काम करते हैं, पानी भरने के कारण कोई भी महिला और पुरुष काम पर नहीं गए है।

सेक्टर 34 में जलमग्न हुआ लिंक रोड और पानी से सांप को बचाने की कोशिश करते बच्चे।

सेक्टर 34 में जलमग्न हुआ लिंक रोड और पानी से सांप को बचाने की कोशिश करते बच्चे।

सेक्टर 34 में जलमग्न हुआ लिंक रोड और पानी से सांप को बचाने की कोशिश करते बच्चे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें