फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रजिस्ट्री की प्रक्रिया अब पूरी तरह से डिजिटल होगी

Tue, 30 Sep 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर में रोटरी क्लब अंबाला रॉयल की बॉडी इंस्टालेशन सेरेमनी संपन्न हुई। क्लब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले के तहत उप तहसील बाबैन से सोमवार को पेपर रहित रजिस्ट्री, निशानदेही और चैटबोट आधारित न्यायालय निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में एसडीएम कार्यालय बराड़ा के सभागार कक्ष में एलईडी पर लाइव वीडियो के माध्यम से कार्यक्रम को देखा गया। उपमंडल बराड़ा के कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान ने शिरकत की।
विज्ञापन

सारवान ने कहा कि इस नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री की प्रक्रिया अब पूरी तरह से डिजिटल होगी, जिससे कागज का उपयोग न्यूनतम होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी। दस्तावेजों को ऑनलाइन तैयार कर, डिजिटल हस्ताक्षर एवं सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। भूमि की निशानदेही प्रक्रिया को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया गया है। इससे पटवारियों और तहसील कार्यालय के बीच समन्वय आसान होगा और किसानों व भूमि मालिकों को पारदर्शी और शीघ्र सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी अब नागरिक व्हाट्सएप चैटबोट के माध्यम से घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। यह चैटबोट केस की अगली सुनवाई की तारीख, आदेश प्रतियों और अन्य आवश्यक सूचनाएं तुरंत प्रदान करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें