फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेल मंत्री ने बीच रास्ते रेल कर्मचारियों से की पूछताछ

Sat, 29 Nov 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुबह रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक रेल खंड का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से किया गया।
इस दौरान उन्होंने रेल लाइन की सुरक्षा में जुड़े कर्मचारियों से पूछताछ की और ट्रैक मेंटेनर पीडब्लूआई तथा सिग्नल विभाग के कर्मचारियों से भी मंत्रणा की। सभी कर्मचारियों ने बातचीत के दौरान फील्ड में काम के लिए अपने अनुभव मंत्री के साथ साझा किए।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान मंत्री ने सिग्नल, रिले, पॉइंट्स, टर्न आउट, क्रॉसिंग आदि के रख-रखाव के बारे में कर्मचारियों से जानकारी ली, वहीं ट्रैक मेंटेनर्स ने धरातल पर आने वाली चुनौतियों के बारे में रेल मंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी विश्व में अपनाई जा रही उत्तम सिग्नल एवं ट्रैक मेंटेनेंस प्रक्रियाओं पर अपने अनुभव साझा किए तथा बेहतर कार्य पद्धति अपनाने के लिए स्टाफ को प्रेरित किया। इस दौरान उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा के साथ दिल्ली रेल मंडल के प्रबंधक पीआर त्रिपाठी सहित अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक विनोद भाटिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें