रिपेयर के कारण बंद पड़ा छावनी बस स्टैंड का शौचालय । संवाद
अंबाला। छावनी बस अड्डे पर शौचालय की रिपेयर का काम धीमी गति से चल रहा है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय के पास रखे दो वाटर कूलर मलबे के ढेर में पड़े हैं। इसका खामियाजा बस अड्डे पर आने वाले यात्री भुगत रहे हैं और वह पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं कई यात्री पानी की बोतल खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। दूसरी बड़ी परेशानी शौचालय जाने काे लेकर है जोकि आधा-अधूरा पड़ा हुआ है। तीन माह से चल रहा काम : अंबाला छावनी के बस अड्डे पर 18 काउंटर बने हुए हैं, यहां से यात्रियों को टिकटों के अलावा बसों की जानकारी दी जाती है। काउंटर नंबर एक और 18 के पास एक एक महिला व पुरुष शौचालय और तीन वाटर कूलर लगे हुए हैं। पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की ओर से शौचालय की रिपेयर का कार्य करवाया जा रहा है, लेकिन इस शौचालय के निर्माण को तीन माह का समय बीतने वाला है और इसका काम अभी भी पूरा नहीं हो पाया।
लंबित काम : छावनी बस अड्डे पर महिला व पुरुष शौचालय की रिपेयर के अलावा कुछ अन्य काम भी होने हैं इनमें बस अड्डे के भवन का रंग रोगन, बिजली फिटिंग का काम, बस स्टैंड परिसर में कैमरे लगाना, परिसर में एलसीडी और सीवरेज का काम शामिल है जोकि बेहद ही धीमी गति से किया जा रहा है।
रिपेयर के कारण बंद पड़ा छावनी बस स्टैंड का शौचालय । संवाद
रिपेयर के कारण बंद पड़ा छावनी बस स्टैंड का शौचालय । संवाद
रिपेयर के कारण बंद पड़ा छावनी बस स्टैंड का शौचालय । संवाद