फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री की गला घोंटकर हत्या करने वाले बंदी ने केंद्रीय जेल में लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। केंद्रीय जेल में हत्या के मामले में बंद एक बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त गांव कुर्था जिला गोंडा यूपी निवासी सर्वेश सेवक के रूप में हुई है। सर्वेश वर्ष 2019 से हत्या के केस में बंद था। मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। शनिवार को सर्वेश ने जेल परिसर में रस्सी से फंदा लगा लिया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2019 में सर्वेश मजदूरी करने के लिए यूपी से आया था। सर्वेश ने रहने के लिए गांधी मोटर मार्केट में सुखदेव सिंह के गोदाम को किराए पर लिया था। यहां पहले से यूपी निवासी राजमिस्त्री निक्कू कुमार किराए पर रहता था। सर्वेश का निक्कू कुमार के साथ मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था। सर्वेश कुमार ने छह अप्रैल 2019 की रात को छत पर सो रहे निक्कू कुमार की रस्सी से गाल घोंटकर हत्या की थी। निक्कू का शव तख्त से नीचे पड़ा हुआ मिला था।
उस वक्त सर्वेश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। बलदेव नगर थाना पुलिस ने गोदाम मालिक की शिकायत पर आरोपी सर्वेश सेवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने कुछ दिन बाद आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल अंबाला में भेज दिया था। यहां सर्वेश ने रस्सी से फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें