फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग स्टाफ कर्मी के बैग से नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित हार्ट केयर सेंटर में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ कर्मी के बैग से नकदी व सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। अस्पताल कर्मी की शिकायत पर थाना कैंट पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में कमलजीत कुमार ने बताया कि वह पूजा विहार अंबाला कैंट का निवासी है और अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित हार्ट केयर सेंटर में नर्सिंग स्टाफ का काम करता है। 16 सितंबर 2022 को सुबह वह अपनी ड्यूटी पर आया इसके बाद उसने अपना बैग प्रथम तल ओपीडी कमरा में रखा और हार्ट सेंटर में ड्यूटी करने चला गया। दोपहर के समय लंच के दौरान जब वह ओपीडी कमरे में आया और देखा कि उसका खुला पड़ा था। बैग का सारा सामान बिखरा हुआ था जब उसने बैग को चैक किया तो बैग में रखा पर्स गायब था। जिसमें 6500 रुपये व एटीएम कार्ड, आरसी व अन्य दस्तावेज थे जोकि गायब थे। जिसे किसी ने चोरी कर लिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें