फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरी पानी परियोजना : सितंबर तक पूरी होने की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सितंबर माह तक अंबाला छावनी का पूरा क्षेत्र नहरी पानी की सुविधा से जुड़ने की उम्मीद है। पाइप लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में है, वहीं संबंधित ठेकेदार को भी जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह छावनी क्षेत्र के लिए महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे इस क्षेत्र में पेयजल संकट काफी हद तक दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट घसीटपुर और बीडी फ्लोर मिल के पीछे बिछाई जा रही पाइप लाइन के कार्य का निरीक्षण करने आए नप के एक्सईएन मंदीप सिंह ने बताया कि इस परियोजना पर 75 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है और बचा हुआ काम सितंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
अधोमाजरा से घसीटपुर तक नहरी पानी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसमें नगर परिषद के अधीन और ग्रामीण क्षेत्र में पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब रेलवे और नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने अपने हिस्से का कार्य करना है और इसके लिए पहले ही 4.8 करोड़ रुपये दोनों विभागों को दिए जा चुके हैं। वहीं, दोनों विभागों से फीडबैक भी लिया जा रहा है कि वे कब तक अपना कार्य पूरा कर देंगे ताकि छावनी निवासियों को नहरी पानी की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

-
जनसुई हेड से आएगा नहरी पानी
अधोमाजरा से घसीटपुर तक लगभग 26 किमी लंबी पाइप लाइन डाली जा रही है। इसमें 22 किमी लंबी लाइन को बिछा दिया गया है। वहीं 4 किमी के हिस्से में पाइप लाइन को डालना है और यह कार्य नेशनल हाइवे और रेलवे द्वारा किया जाना है। वहीं नगर परिषद द्वारा घसीटपुर में फिल्टर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया गया है। इसकी क्षमता करीब 30 एमएलडी है, यानी इस प्लांट से पानी की क्षमता करीब ढाई गुना बढ़ जाएगी। ऐसे में जल संकट की स्थिति पैदा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें