फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हिमाचल से आईं खिलाड़ियों की पिज्जा खाने से बिगड़ी थी तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपेार्टर
विज्ञापन

अंबाला। सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में उत्तर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल खिलाड़ियों की सेहत ठीक दिखी। वह कॉलेज कैंपस में ही टहलते दिखे। इसके साथ ही महाविद्यालय से प्राध्यापकों का एक दल टिंबर मार्केट स्थित जैन धर्मशाला में भी मामले की जांच करने पहुंचा। जहां पर खिलाड़ियों के कमरों के बाहर से पिज्जा व बाजार की खाद्य सामग्री भी पाई गई।
जिस दौरान टीम जांच करने पहुंची तब भी पांच से छह पिज्जा के बॉक्स खिलाड़ी लेकर आ रहे थे। ऐसे में टीम ने तत्काल पिज्जा के बॉक्स को अपने पास रख लिया और खिलाड़ियों को बाहर के खाने से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर रात्रि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की 7 महिला खिलाड़ियों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया था। इसमें महिला खिलाड़ियों की संख्या अधिक थी। इसके बाद खिलाड़ियों को कैंट के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें