फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को रोटी खिलाने जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गाय को रोटी खिलाने जा रहे एक्टिवा चालक को कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक्टिवा सवार घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर 9 पुलिस को दी शिकायत में विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह सेक्टर-8 शहर का निवासी है और प्राइवेट बिजनेस करता है। विजेंद्र के अनुसार सेक्टर-8 की मार्केट स्थित शनिदेव मंदिर में वह रोज सुबह गाय को रोटी खिलाने जाता है। वह रोजाना की तरह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर गाय को रोटी खिलाने लिए शनि मंदिर के लिए सेक्टर 8 की मार्केट से चला था। जब वह करण पैलेस की तरफ से मानव चौक की ओर मेन सड़क को क्रास कर रहा था तो एक तेजरफ्तार कार चालक आया और उसकी एक्टिवा में जोरदार टक्कर दे मारी। इसके कारण उसकी एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ गया और वह एक्टिवा समेत सड़क पर गिर कर घायल हो गया।
चालक ने कार को रोका उसके पास आया और उसे घायल देख वापस चला गया। इसके बाद घायल ने अपने बेटे को फोन पर सूचित किया। घायल का बेटा आया और उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। पुलिस ने इस मामले में घायल की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें