फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास मंदिर के ताले तोड़ नकदी और सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहजादपुर स्थित रविदास मंदिर परिसर में स्टोर के ताले तोड़कर सामान व दानपात्र से नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। शहजादपुर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायत में चरणजीत सिंह ने बताया कि वह माजरा का निवासी है। वह रोजाना रविदास मंदिर में पूजा पाठ के लिए आता है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह वह पूजा करने के लिए जैसे ही मंदिर में आया तो देखा कि मंदिर के स्टोर का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद उसने अन्य साथियों को फोन पर सूचना दी। जांच करने पर पाया कि स्टोर से डैक का सामान, साउंड एम्पलीफायर, बर्तनों की पेटी से बर्तन, लोहे के पीपे में दानपात्र की नकदी व बाथरूम में लगी टूंटियां भी गायब थी। जिसे किसी ने चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें