फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डेढ़ घंटे तक कटी जीभ लेकर नागरिक अस्पताल में घूमता रहा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सड़क दुर्घटना में घायल मरीज अपनी कटी जीभ लेकर नागरिक अस्पताल में डेढ़ घंटे तक घूमता रहा। इस दौरान उसका न तो उपचार किया और न ही उसे रेफर किया।
मरीज ने जब अपने जानकारों से नगारिक अस्पताल के चिकित्सकों को फोन कराया तब जाकर रात्रि को साढ़े 11 बजे उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। हैरानी की बात है कि रेफर चंडीगढ़ पीजीआई में कर दिया और कह दिया सेक्टर 32 स्थित अस्पताल ले जाओ।
विज्ञापन

ऐसे में चंडीगढ़ जाकर भी घायल के परिजनों को परेशान होना पड़ा। इसके साथ ही चंडीगढ़ जाने के लिए 40 से 45 मिनट बाद एंबुलेंस आई। घायल के भतीजे का आरोप है कि अंबाला सिटी में तो चिकित्सकों ने उचित व्यवहार नहीं किया। चिकित्सक बार-बार इसी बात पर बहस करते रहे कि मरीज को कैंट में ही लेकर जाओ हम उपचार नहीं कर सकते हैं। इस मामले की शिकायत घायल के परिजनों द्वारा जल्द की जाएगी।
कैंट अस्पताल में रात्रि को नहीं हो सका एक्सरा : शहजादपुर से धमौली अपने घर ऑटो से जा रहे जसपाल सिंह (45) के ऑटो को एक कार ने टक्कर मार दी थी। जिसमें जसपाल की जीभ कट गई और काफी खून बहने लगा। इसके साथ ही उनकी पसलियां टूट गईं।
विज्ञापन

डायल 112 की मदद से वह अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचे। घायल के भतीजे दविंदर सिंह ने बताया कि कैंट के नागरिक अस्पताल में उन्हें बताया कि एक्सरे को चलाने के लिए स्टाफ नहीं है बाहर रोटरी अस्पताल या अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में एक्स-रे कराने को कह दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें