फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो भगवान का भजन करता है, वही बड़ा है : सिद्धांती महाराज

विज्ञापन
अंबाला छावनी के श्री गोड़िय मठ में प्रवचन करते सिद्धांती महाराज। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। भक्त बांधव समिति की ओर से श्री कुंजबिहारी गौडीय मठ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। भागवत कथा में भक्तिवेदांत सिद्धांती महाराज ने बताया कि भक्त के माध्यम से ही भगवान को जाना जा सकता है। जैसे पुष्प के मकरंद के रस को पुष्प स्वयं नहीं अनुभव कर सकता, उसी प्रकार भगवान के नाम का अनुभव वे स्वयं नहीं कर सकते। उनके गुणों का आस्वादन भक्त ही कर सकता है। इसी को स्थापित करने के लिए कलियुग में बंगाल में कलकत्ता के पास मायापुर नामक स्थान पर चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव हुआ। उन्होंने सर्वत्र राधा कृष्ण के नाम का प्रचार किया और उच्च स्वर में हरिनाम संकीर्तन पर जोर दिया। महाराज ने बहुत सुंदर रूप से उनके चरित्र का वर्णन करते हुए मधुर-मधुर बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथाओं के माध्यम से उन्होंने बताया कि भगवान की भक्ति में कुल, जाति, स्त्री पुरुष का भेद नहीं है, जो भगवान का भजन करता है वही बड़ा है। निष्कपट भक्ति से भगवान भक्तों के सामने स्वयं प्रकट हो जाते हैं। कल कथा का विश्राम दिवस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें