जलबेडा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरी में विदाई उत्सव का आयोजन किया गया। 11 वीं कक्षा के छात्रों ने अपने वरिष्ठ साथियों 12 वीं के छात्रों को यह विदाई पार्टी दी। लगभग 160 विद्यार्थियों ने पार्टी में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यापकों को उचित टाइटल देकर की गई। विद्यार्थियों ने इस पार्टी में नृत्य व गायन भी किया। कई बच्चों ने अध्यापकों के साथ अपना अनुभव साझा किया। सभी अध्यापकों ने बच्चों सहित इस कार्यक्रम का खूब मनोरंजन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सभी को दोपहर का भोजन व मिष्ठान प्रदान किया गया। इस मौके पर अध्यापक नीलम वर्मा, नीलम सेठी, हरप्रीत कौर, रचना प्रताप, प्रवीण, विक्रम, प्रीति गुप्ता, अनिल, सीताराम, रोमी आदि मौजूद रहे। संवाद