अंबाला। जिलाभर के दो बड़े नागरिक अस्पतालों में अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टरों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। एक डॉक्टर की अभी ज्वाइनिंग होनी है। ये पोस्टमार्टम करके मौत के सही कारणों तक पहुंचेंगे।
बता दें कि इससे पहले तीन डॉक्टर थे, जिनमें से छावनी से फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर मुनीष की करनाल ट्रांसफर हो गई। कैंट के डॉ. सुमित रह गए हैं और सिटी में डॉ. पीयूष। अब डॉ. दीपक गुप्ता ने सिटी में चार्ज संभाला है, जबकि एक अन्य डॉक्टर की जल्द ही ज्वाइनिंग होनी है।
ऐसे में बड़े से बड़े मामलों के राज पर से इस डॉक्टरों से पर्दा उठ सकेगा। बता दें कि सिटी व कैंट नागरिक अस्पताल बड़े अस्पताल है और इसमें ही ज्यादातर पोस्टमार्टम होते हैं।
फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर मुनीष की करनाल ट्रांसफर हो गई है। अब डॉ. सुमित के पास चार्ज है।
डॉ. राकेश सहल, पीएमओ छावनी नागरिक अस्पताल