फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 197

Sat, 24 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। नागरिक अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में डेंगू के मरीजों की संख्या शुक्रवार को 197 पर पहुंच गई है, लेकिन इसके बाद भी संदिग्ध मरीजों की बढ़ोतरी पर अंकुश नहीं लग रहा है।
विज्ञापन


चीफ मेडिकल अफसर डाक्टर विनोद गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को आरती, कविता, रूबी, अनिल, गुरदीप, कपिल, शिवानी, विशाल, शीशपाल, कृष्ण को डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। इन मरीजों को संदिग्ध बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को डेंगू के 197 मरीज हो चुके है।

स्पेशल डेंगू वार्ड में मरीजों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उधर, कैंट सिविल अस्पताल में भी संदिग्ध बुखार के कई मामले सामने आए है। इन मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट ली जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इन मरीजों में अमित सचदेवा, मोहित, गौरव, दीपांशु, गुरदयाल, रीतू, प्रदीप, सोहन लाल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें