छावनी स्थित निजी रेस्तरां में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा अंबाला छावनी की बैठक के दौरान मौजूद पदा
- फोटो : अखंडनगर के तुलसीनगर रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
अंबाला। छावनी स्थित निजी रेस्तरां में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा अंबाला छावनी इकाई की पहली बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं, सदस्यता विस्तार तथा सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी में समाज के सक्रिय सदस्यों को जोड़ा गया तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान विनोद जौहर की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद अशोक मेहता ने कहा की हमें समाज की एकता और अखंडता के लिए काम करना है। विनोद जौहर ने कहा कि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा समाज सेवा, शिक्षा, युवाओं के मार्गदर्शन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। स्थानीय स्तर पर भी नई टीम के गठन के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को गति देने का संकल्प लिया गया। यह बैठक छावनी अध्यक्ष विनोद जौहर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वहीं राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर राकेश भल्ला, जिला अध्यक्ष सतीश चावला, सुरेश त्रेहन सहित समाज के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।