फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का भाई बनकर पूरे परिवार को दी जान से मारने की धमकी

Tue, 30 Dec 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का भाई बनकर सुल्तानपुर निवासी गुरप्रीत के पूरे परिवार को धमकी मिली है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का भाई बताकर व्हाट्सऐप पर वॉयस मैसेज और कॉल के जरिए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बलदेव नगर थाना पुलिस ने गुरप्रीत की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


गुरप्रीत ने बताया कि वह नॉन-वोवन प्लास्टिक कैरी बैग बनाने और थोक में बेचने का काम करता है। पंजाब के फ्रीडकोट निवासी राहुल कुमार और उसकी पत्नी अमनदीप कौर उनके लिए ऑनलाइन सेल्समैन का काम करते थे। दोनों उससे करीब दो से ढाई लाख रुपये के कैरी बैग ले गए थे व बदले में 75 हजार रुपये का एचडीएफसी बैंक का चेक एडवांस में दिया था। आरोप है कि शेष रकम देने के नाम पर दोनों लगातार टालमटोल कर रहे थे और फोन भी उठाना बंद कर दिया। इसी लेनदेन के दौरान 26 नवंबर 2025 की रात करीब 1 बजकर 36 मिनट पर उसके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति ने लगातार कॉल और व्हाट्सएप कॉल की। आरोपी ने व्हाट्सऐप नंबर से गाली-गलौच करते हुए खुद को पंजाब का गैंगस्टर बताया और कहा कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जेल से जमानत पर भाई भेज दिया है, हथियार उनके पास हैं और अगर पैसे मांगे तो उसे व उसके परिवार को उड़ा दिया जाएगा। आरोपी ने जान से मारने की खुली धमकी दी। गुरप्रीत सिंह का कहा कि इस पूरे मामले में राहुल कुमार, उसकी पत्नी अमनदीप कौर व धमकी देने वाला व्यक्ति शामिल हैं। उसने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच सीआईए या एसटीएफ से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें