फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन माह बाद ही गुत्थी अनसुलझी, सील प्लाॅट में चोरी

विज्ञापन
अंबाला कैंट के सुंदर नगर ​स्थित प्लाट के कमरे से सामान चोरी: स्वयं
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के सुंदर नगर में 11 फरवरी को हुई 65 वर्षीय चरणदास की हत्या का राज तीन माह बाद भी नहीं खुला। हत्याकांड के बाद से पुलिस ने वारदात स्थल यानी प्लाॅट को भी अपना ताला लगाकर बंद यानी सील कर रखा था।
विज्ञापन

चाैकाने वाली बात यह है कि मंगलवार को सीआईए-2 की टीम दोबारा जांच के लिए ताला खोलकर भीतर पहुंची तो प्लाॅट का सामान ही चोरी पाया। शातिर चोर बंद प्लांट की चहारदीवारी फांदकर रसोई का लोहे का दरवाजा, एक कमरे के अंदर रखा फ्रिज, छत का पंखा, फर्राटा सहित शौचालय के लोहे का दरवाजा व डबल बैड के भीतर से बर्तन, कस्सी और खुरपी भी चोरी थी। ऐसे में वारदात स्थल से सबूत भी गायब होना भी लाजमी है। आखिर में पुलिस ने तीन माह बाद इस प्लाट की सील को भी खोल दिया है। पड़ाव थाना पुलिस ने मृतक चरणदास के बेटे बंटी की शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वारदात स्थल से बाइक लापता

11 फरवरी को चरणदास का सुंदर नगर के 300 गज का प्लॉट में खून से लथपथ हालत में शव मिला था। इस प्लाॅट में एक कमरा बना तो खाली जगह में सब्जियां उगी थी। चरणदास रोजाना बाइक लेकर प्लॉट पर जाते थे और दोपहर को लौट आते थे। मंगलवार को वो वापस नहीं आए। शाम को परिजन प्लाट में गए थे तो हत्या का पता चला था। उस समय प्लॉट में बाइक भी नहीं थी। जबकि जेब में पैसे थे और मोबाइल भी पास पड़ा था। इस प्लाट के आसपास खाली प्लॉटों में सरकंडे उगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बंद प्लाट को खोल दिया गया है। अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
चुन्नी लाल, सब इंस्पेक्टर, थाना पड़ाव अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें