अंबाला। जनता स्वीट्स पर 1 दिसंबर की रात को हुए गोलीकांड की गुत्थी अभी तक अनसुलझी है। छठे दिन भी पुलिस के हाथ आरोपियों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाए है। हालांकि पुलिस ने दूसरे शहरों की पुलिस की मदद भी ली है लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है। जबकि जनता स्वीट्स के बाहर व दुकानदार के घर के बाहर पुलिस का पहरा है। इस मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने डीएसपी अंबाला कैंट से भी मुलाकात की थी। दरअसल, 1 दिसंबर की रात को स्पलेंडर बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों में से एक बदमाश ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर अंधाधुंध फायर किए थे। जो दुकान के बाहर शीशे व बोर्ड पर लगे थे।