फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक्टिवा सवार महिला का पर्स झपट ले गए बदमाश, महिला चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सैन्य क्षेत्र स्थित पटेल पार्क के पास बाइक सवार दो बदमाश बुधवार रात एक्टिवा सवार महिला से पर्स झपटकर भाग गए। झपटमारी के दौरान चलती एक्टिवा से गिरकर बोह निवासी 48 वर्षीय कविता गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि एक्टिवा चला रही बेटी प्रांजल ने झपटमारों का काफी दूर तक पीछा भी किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से महिला को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। महिला के सिर में टांके आए है व शरीर के कई हिस्सों पर भी चोटें आई। इलाका पुलिस ने बयान दर्ज कर झपटमारों की तलाश शुरू कर दी।
घायल महिला के पति सुरेंद्र सैनी ने बताया कि वह सरहिंद क्लब में वेटर का काम करता है। बुधवार को पत्नी व बेटी दोनों एक्टिवा पर बेटे के लिए किताबें खरीदने बाजार गई थी। वापस लौटते समय बाइक सवार दो झपटमार पर्स छीन ले गए। पर्स में दो हजार रुपये की नकदी, बेटी का मोबाइल व अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें