मुलाना। धनौरा स्थित दरगाह पर रह रहे सेवादार को लिफ्ट के बहाने रोक कर बीच रास्ते तमंचा दिखाकर दो युवक बाइक लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने अब अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार निवासी गांव चंगनौली जिला यमुनानगर ने बताया कि वह एक वर्ष से धनौरा गांव स्थित दरगाह पर रहता है। बीती पांच अगस्त को सफाई करके अपने दोस्त की बिना नंबर की बाइक पर घर जा रहा था। वह सरदेहड़ी गांव के पास पहुंचा तो मार्ग पर खड़े दो लड़कों ने रुकने का इशारा किया। बाइक रुकते ही दोनों मोटरसाइकिल पर बैठ गए। बदमाशों ने तमंचा निकाल कर उसकी कमर तान दिया और सढ़ौरा जाने के लिए कहा। दोनों बदमाशों ने सरावां में शनि मंदिर के पास उसे बाइक से उतार दिया और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।