फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़े में बंधी भेड़ों पर जंगली जानवर का हमला, 24 की मौत

Tue, 25 Apr 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव खानपुर लबाना में बाड़ें में बंधी भेड़ों को जंगली जानवरों ने हमला कर मार डाला। रविवार की रात हुई इस घटना में पशुपालक की लगभग दो दर्जन भेडे़ं मौत का शिकार हो गई। सुबह बाड़ें में पहुंचे पशुपालक यह देखकर फफक पड़ा। इसी तरह का नुकसान गांव में एक साल पूर्व देखने को आया था जिसमें लगभग दो दर्जन भेड़ें और दो माह पूर्व लगभग आधा दर्जन भेडे़ जंगली जानवर का शिकार बन गई थी।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार कालपी रोड पर स्थित गांव खानपुर लबाना के पशुपालक राजेंद्र कुमार ने रविवार की सायं अपनी भेड़ों को बाड़ें में बंद कर दिया था और वह अपने घर सोने चला गया। सुबह जब वह अपने बाड़ें में पहुंचा तो यह देखकर हैरान रह गया कि बाड़ें में बंधी 23 भेडे़ काल का ग्रास बन चुकी थी। मृत भेड़ों के शरीर पर काटे के खाने के निशान थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जंगली जानवरों के हमले में इन भेड़ों की जान गई होगी। राजेंद्र कुमार के मुताबिक उसे इस घटना से लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कर बताया कि सभी भेड़ें किसी हिंसक जानवर का शिकार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें