फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वर्षों से बंद पड़े नाले की मेयर के प्रतिनिधि ने करवाई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिटी स्थित जीटी रोड पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब के मुख्य द्वार के सामने वर्षों से बंद पड़े नाले को शनिवार मेयर प्रतिनिधि संदीप सचदेवा ने सफाई करवाई। लंबे समय से नाला बंद होने के कारण इलाके में जलभराव और बदबू जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई थीं।
विज्ञापन

सिख संगत द्वारा कई बार इसे खुलवाने की मांग की गई थी, लेकिन वर्षों से यह मांग लंबित थी। इस समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार गुरतेज सिंह ने मेयर शैलजा संदीप सचदेवा से विशेष मुलाकात कर सिख संगत की पीड़ा से अवगत करवाया था। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने न सिर्फ स्वयं गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में जाकर माथा टेका, बल्कि संगत से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं को नजदीक से समझा और प्रशासन को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मीरी-पीरी चौक का भी दौरा कर वहां की सफाई और सुंदरीकरण की योजना तैयार करने के आदेश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें