फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विवाहिता की हार्ट अटैक से हुई थी मौत

विज्ञापन
मृतका रोशनी देवी की फाइल फोटो
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में खुलासा, भाई ने आरोप पर पुलिस ने रुकवाया था अंतिम संस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट की शालीमार बाग कॉलोनी में विवाहिता रोशनी देवी (33) के पोस्टमार्टम ने पूरी तस्वीर साफ कर दी है। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि महिला की मृत्यु का कारण दिल का दौरा पड़ना था। शरीर में किसी तरह का कोई निशान नहीं मिला व न ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। कागजी कार्रवाई के बाद महेश नगर थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शालीमार बाग निवासी विवाहिता रोशनी देवी की मौत 29 मार्च को घर पर ही हुई थी। ससुराल पक्ष वाले संस्कार के लिए शव कैंट के रामबाग में ले आए थे। शव को चिता पर लिटाने की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। तभी मायके पक्ष से मृतका के भाई चंदन मिश्रा ने अंबाला पुलिस को फोन कर किसी अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस ने रामबाग में जाकर संस्कार रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया था। मायके पक्ष के आने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। थाना प्रभारी महेश नगर जितेंद्र ने बताया कि विवाहिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें