फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शंभू सीमा खुलवाने के लिए आज बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के अलग-अलग बाजारों के व्यापारी बुधवार को अंबाला-शंभू सीमा खुलवाने की मांग पर बाजार बंद रखेंगे। बाजार बंद रखकर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक धरना देंगे। इसके बाद डीसी को गृहमंत्री हरियाणा और भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर माॅडल टाउन अंबाला क्लब में जन जागृति संगठन के संयोजक राम रतन गर्ग और संगठन जिला प्रधान विप्लव सिंगला के नेतृत्व में बाजारों को बंद रखने का एलान किया। संयोजक राम रतन गर्ग ने कहा कि यह आह्वान लंबे समय से बंद पड़े शंभू सीमा के विषय में है। यह सीमा व्यापारी, आमजन और सरकार की लाइफ लाइन है। इस तरफ सरकार और प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा।
अंबाला से शंभू पहुंचने में हाईवे से होते हुए मात्र 10 मिनट का सफर अब वाया घनौर जोकि पंजाब में पड़ता है। वह अब दो घंटे का हो गया है। उनकी किसानों से लड़ाई नहीं है, बल्कि सरकार से मांग है कि शंभू सीमा को जल्द खुलवाया जाए। उन्होंने कहा कि बॉर्डर खुलवाओ व्यापार बचाओ अभियान के तहत सभी बाजारों के व्यापारी शहर कपड़ा मार्केट के देव समाज गर्ल्स कॉलेज चौक पर एकत्रित होंगे और धरना देंगे। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक धरना देने के बाद डीसी को गृहमंत्री हरियाणा और भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर विप्लव सिंगला, संजय लाकड़ा, अमित जैन और शरणपाल सचदेवा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इन बाजारों को बंद करने का एलान

शहर के पुरानी कपड़ा मार्केट, देव समाज कॉलेज रोड, मनियारी मार्केट, अग्रसेन चौक, कालका चौक, सर्राफा बाजार, दाल बाजार, कोतवाली बाजार, पटेल रोड, जगाधरी गेट, रेलवे रोड व मानव चौक और अन्य बाजार बंद करने का आह्वान किया गया है। वहीं, अंबाला-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंभू सीमा पर किसान अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उसी दौरान से यह रास्ता बिल्कुल बंद है।
व्यापारी सड़क पर आने को मजबूर : डावर
कपड़ा मार्केट से व्यापारी विपिन डावर ने कहा कि 5 महीने से अंबाला-शंभू सीमा बंद हैं। जिस कारण उनका व्यापार भी चौपट हो चुका है। व्यापार पर बहुत ज्यादा असर पड़ रहा है। जिससे व्यापारी सड़क पर आने को मजबूर हैं। सरकार जल्द सीमा को खुलवाए ताकि उनका व्यापार बच सके।
व्यापारी सरकार की रीड की हड्डी : गोयल
शहर के पुरानी अनाज मंडी से व्यापारी मोहन गोयल ने कहा कि शंभू सीमा बंद होने से आम जनता परेशान हैं। लोगों को जांलधर, लुधियाना और अमृतसर जाने के लिए कई किलोमीटर ज्यादा का सफर तय करना पड़ रहा है। गांवों से होते हुए जिन कच्चे रास्तों से होकर लोग निकल रहे हैं। अब बारिश के दिनों में वह रास्ते भी बंद हो जाएंगे। व्यापारी सरकार की रीड की हड्डी है और सरकार रीड की हड्डी को तोड़ रही है। जीएसटी देने में भी अंबाला हरियाणा में आगे है।
दो से तीन हजार ज्यादा हो रहे खर्च : देवी राम
जन जागृति संगठन को बाजार बंद रखने के लिए ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया। ट्रांसपोर्ट से देवीराम शर्मा ने कहा कि अंबाला-शंभू सीमा बंद होने से ट्रांसपोर्ट के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। सीमा बंद होने से उनका ट्रांसपोर्ट का खर्च भी 2 से 3 हजार तक बढ़ गया है। उनके व्यापारियों के साथ पहले टेंडर हो रखे हैं और अब सामान पहुंचाने में ज्यादा किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। जिससे उनके ऊपर बोझ बढ़ रहा है।
सीमा बंद होने से व्यापार चौपट : नीरू
व्यापारी नीरू वढेरा ने कहा कि इस सीमा के बंद होने की वजह से अंबाला का व्यापार चौपट हो गया है। स्टाफ का वेतन भी निकालना मुश्किल हो रहा है। उनकी सरकार से मांग है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाए। वहीं, व्यापारी विप्लव सिंगला व कमल सिंगला ने कहा कि सीमा बंद होने से व्यापारी ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों के लिए भी समस्या बढ़ रही है, क्योंकि कार्य कम होने से कर्मचारियों का वेतन भी लटक रहा है और कई कर्मचारी भी कम करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें