फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: नारायणगढ़ में मारकंडा नदी का पानी खेतों में घुसा, 17 लोग फंसे, 6 घंटे की मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू

Fri, 10 Jul 2026 05:30 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

एसडीआरएफ के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से 13 ग्रामीणों को पानी के तेज बहाव से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
खेतों में फंसे किसानों की मदद के लिए पहुंचा प्रशासन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार हुई मानसून की बारिश ने हरियाणा के कुछ जिलों में लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। शुक्रवार सुबह अंबाला जिले में नारायणगढ़ के गांव गदौली के पास मारकंडा नदी में अचानक तेज उफान आने से खेतों में ट्यूबवेल ठीक करने गए 4 ग्रामीणों सहित कुल 17 लोग फंस गए। बहाव इतना तेज था कि लोग बाहर ही नहीं निकल पाए।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम नारायणगढ़, सिंचाई विभाग की एसडीओ शिखा बंसल, स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और सरपंच पति हरदीप सिंह मौके पर पहुंचे और अंबाला से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

एसडीआरएफ के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से 13 ग्रामीणों को पानी के तेज बहाव से बाहर निकाला। वहीं, उफनते पानी में फंसे अन्य 4 ग्रामीणों को गांव के ही 5 युवकों (रोशन, आलमगीर, कुरशैद, सलमान और इकबाल) ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम नारायणगढ़ ने युवाओं की बहादुरी की तारीफ की और मानसून के मौसम में ग्रामीणों से नदी के नजदीक न जाने व सावधानी बरतने की सख्त अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें