फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्वास्थ्य शिविर का प्रबंधन गड़बड़ाया, साढ़े तीन घंटे तक खाली बैठे रहे डॉक्टर

Wed, 17 Sep 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के पंचायत भवन में स्वास्थ्य ​​शिविर में एक्स-रे करवाता व्य​क्ति। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। पंचायत भवन में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर का आयोजन सेवा पखवाड़ा के तहत किया गया था। इसका प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग के जिम्मे था, मगर यह शिविर अव्यवस्थित दिखा। लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए जो महत्वपूर्ण ओपीडी डेस्क बनाए थे, उन्हें सभागार में अंदर बना दिया। जहां कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन उद्बोधन चल रहा था, जबकि बाहर विभागों की प्रदर्शनी लगा दी। ओपीडी अंदर होेने के कारण करीब साढ़े तीन घंटे तक चिकित्सक खाली बैठे रहे और अगर लोग उन्हें दिखाने भी जाते तो साउंड की आवाज तेज होने से कुछ सुन भी नहीं पा रहे थे। अगर ओपीडी बाहर होती तो शिविर में आने वाले लोग अच्छे से दिखा सकते थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर सैलजा सचदेवा मौजूद रही।

सभागार से बाहर रखी गई नेत्र, मनोरोग, होम्योपैथिक ओपीडी
यहां सभागार के बाहर लगी ओपीडी में लोगों को फायदा भी मिला। बैठक कक्ष में आंखों के चेकअप के लिए लगाई गई ओपीडी में काफी लोगों ने चेकअप करवाया। इस ओपीडी में ज्यादा बुजुर्गों ने अपना चेकअप करवाया। कई महिलाओं ने भी आंखों का चेक करवाया। इसके साथ ही इस कक्ष में मनोरोग विशेषज्ञ, स्पेशल चाइल्ड का भी चेकअप किया गया। होम्योपैथिक ओपीडी में भी चिकित्सकों ने मरीजों का चेकअप किया।
विज्ञापन

इसी तरह सभागार महिला एवं बाल विभाग की ओर से महिलाओं को जानकारी दी गई। इसके साथ ही एक्स-रे भी किया गया। सभागार के बाहर डाक्टरों के परामर्श के बाद लोगों को निशुल्क दवाई भी दी गई।

पिछले 11 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में उन्नति के पथ की ओर अग्रसर : शर्मा
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित सभी ने संदेश देखा और सुना। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की नींव को मजबूत एवं सशक्त करने का काम किया जा रहा है। पिछले 11 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में उन्नति के पथ की ओर अग्रसर है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की गई है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना के तहत 10 लाभार्थियों और आरबीएस के तहत एक बच्चे को 6 लाख रुपये की राशि का चेक भी उसके इलाज के लिए वितरित किया। बच्चे का पीजीआई में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


शिविर में सभी ओपीडी में करीब 425 मरीजों का चेकअप किया गया है। महिलाओं ने भी स्वास्थ्य परीक्षण करवाया है। बाहर काफी उमस हो रही थी, इस कारण से हमने ओपीडी अंदर बनाने का निर्णय लिया था। कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने से अव्यवस्था हुई थी। अब यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह सिविल अस्पताल में बेहतर तरीके से चलाया जाएगा।
-डॉ. राकेश सहल, सिविल सर्जन, अंबाला।

शहर के पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर में एक्स-रे करवाता व्यक्ति। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें