नारायणगढ़। नारायणगढ़ के गुप्ता नर्सिंग होम में दाखिल मरीज को देखने के लिए आई उनकी कामवाली ने बैग से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने सुनीता पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। नवीन कॉलोनी निवासी सरोज कुमारी ने बताया कि वह उसकी गुरु मां नारायणगढ़ के गुप्ता नर्सिंग होम में दाखिल हैं। वह उनकी देखभाल के लिए वहीं रहती है। सात अगस्त की रात को 50 हजार रुपये अपने बैग में रखे थे। सुबह कमरे में मेरे घर काम करने वाली सुनीता आई थी और वह बाथरूम में नहाने चली गई थी। लौटी तो देखा कि सुनीता घर चली गई थी। शक होने पर बैग जांचा तो उसमें से 30 हजार 500 रुपये कम थे। संवाद