फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मतदान लिए गए बुजुर्ग का पैर एक्टिवा के पहिये में फंसा

Mon, 11 May 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला शहर में नगर निगम चुनाव के दौरान राजकीय इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग ​शिक्षण संस्थान में मतदान कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव के दौरान रविवार को मतदान करने जा रहे एक बुजुर्ग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना आईटीआई शिक्षण संस्थान में बनाए गए मतदान केंद्र के अंदर की है।
विज्ञापन

सुबह करीब सवा 11 बजे एक व्यक्ति अपनी एक्टिवा पर एक बुजुर्ग को बैठाकर मतदान केंद्र के अंदर बूथ पर जा रहा था। इसी दौरान अचानक बुजुर्ग का पैर एक्टिवा के पिछले पहिये में फंस गया। संतुलन बिगड़ने के कारण बुजुर्ग और चालक दोनों एक्टिवा समेत सड़क पर गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने भागकर बुजुर्ग को संभाला और एक्टिवा को खड़ा किया। गनीमत रही कि बुजुर्ग को कोई गंभीर चोट नहीं आई। कुछ देर आराम करने और प्राथमिक देखरेख के बाद बुजुर्ग के चेहरे पर वोट डालने का उत्साह कम नहीं हुआ। वह उसी एक्टिवा पर सवार होकर अपने अधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र के अंदर गए। मौजूद लोगों ने बुजुर्ग के इस जज्बे की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें