मुलाना/ अंबाला। विधायक पूजा ने विधानसभा में बुधवार को सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री से वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान क्षेत्र से गुजरने वाली मारकंडा नदी से गाद निकालने के कार्य पर प्रश्न पूछा। जिसके जवाब पर सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने बताया कि नदियों की हर मानसून से पहले गाद निकालने की कोई योजना नहीं है। मानसून का मौसम खत्म होने के बाद, निकाली जाने वाली मिट्टी की मात्रा का नया आकलन किया जाएगा और अगले मानसून के मौसम की शुरुआत से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा।
विधायक ने कहा कि सरकार ने बताया कि इन नदियों से हर मानसून से पहले गाद निकालने की कोई योजना सरकार की नहीं है। लेकिन मानसून के दौरान भारी बारिश के कारण मारकंडा, बेगना व टांगरी तीनों नदियों के पास बसे गांव व खेतों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। दो साल पहले उनके क्षेत्र में बाढ़ की मुख्य वजह ही इन नदियों की खुदाई न होना था, इस कारण क्षेत्र को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था।