फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रेमी संग रह रही महिला को ले गया पति

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। तलाक लिए बिना प्रेमी संग लिव इन में रह रही महिला ने पति पर जबरन साथ ले जाने का आरोप लगाया हैं। प्रेमी ने डायल-112 पर शिकायत दी है। विश्वकर्मा मोहल्ले के पुनीत ने बताया कि वह फ्लैक्स बोर्ड का काम करता है। उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। शादी के बाद से एक बेटा हुआ, जो उसके साथ रहता है। इस दौरान अंबाला की 25 वर्षीय महिला पति से परेशान होकर उसके पास आकर रहने लगी। दोनों लिव इन में रह रहे थे। 29 जुलाई को एफिडेविट भी बनवाया। बुधवार शाम भतीजी की तबीयत खराब होने पर उसे जिला नागरिक अस्पताल लाए थे। यहां उसके साथ लिव इन में रह रही महिला भी साथ थी। तभी वहां महिला का पति, अपने भाई व दोस्त के साथ आया और महिला को जबरदस्ती खींचकर ले जाने लगा। विरोध करने पर महिला के पति ने मारपीट की। तब डायल-112 पर सूचना दी, पर जब तक पुलिस पहुंची। महिला को उसका पति जबरदस्ती कार में बैठकर अपने साथ ले गया। इस संबंध में रामपुरा पुलिस चौकी में शिकायत दी, पर आरोप है कि सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें